दोस्तो आप तो ये जानते ही हैं, कंप्यूटर का हमारे जीवन में कितना महत्वपूर्ण रोल हैं, कही न कही हमारे जीवन को सरल और आसान बनाने में कंप्यूटर ही योगदान है।
तो आज हम इसी कंप्यूटर के बारे में जानेंगे की कंप्यूटर क्या है, और कंप्यूटर की परिभाषा क्या है।
आपसे मेरी यही विनती हैं की पोस्ट को पूरा पढ़े और अच्छा लगे तो कमेंट और अपने दोस्तो के साथ शेयर करें तो चलिए शुरू करते हैं।
कंप्यूटर क्या है ?
दोस्तो कंप्यूटर एक ऐसी युक्ति या मशीन है, जो गड़नाए , गणितीय क्रियाएं इसके साथ ये बहुत सारे ऑपरेशन कर सकता है बिल्कुल आसानी से बिना ज्यादा टाइम यूज किए। कंप्यूटर का काम करने का तरीका बिलकुल इस तरह है जैसा की एक साधारण से कैलकुलेटर का होता है। कैलकुलेटर को तो आप लोग बहुत ही अच्छी तरह जानते होंगे की कैलकुलेटर का क्या काम है। कैलकुलेटर एक ऐसी डिवाइस है जो आपके द्वारा दिगई संख्याओं को और आपके द्वारा चुने गए ऑपरेशन ( + ,- *, %) के अनुसार आपको उसका आंसर देता है।
ठीक इसी तरह कंप्यूटर भी है, और कैलकुलेटर भी एक कंप्यूटर ही है
कंप्यूटर का कार्य क्षेत्र तथा कंप्यूटर के द्वारा दी जाने वाली सुविधाएं कैलकुलेटर की तुलना में काफी ज्यादा है, लेकिन दोनो के कार्य करने का तरीका एक ही है।
कंप्यूटर को प्रोयोगकर्ता कुछ डेटा देता है ( डेटा कुछ भी हो सकता है अंक, संख्या, रिकॉर्ड, लेख ) फिर उस डेटा पर जो भी ऑपरेशन या क्रिया होनी है, उसकी जानकारी निर्देश अथवा कमांड के द्वारा दी जाती है। फिर उस पर ऑपरेशन हो जाने के बाद कंप्यूटर प्रयोगकर्ता को ओपुटपुट के रूप में डेटा प्रदान करता है।
सरल भाषा में कहे तो कंप्यूटर एक इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस है । जो प्रयोगकर्ता के द्वारा दिए गए डेटा के अनुसार अपना काम करता है। और प्रयोग कर्ता को उसका आउटपुट देता है।
कंप्यूटर की परिभाषा
कंप्यूटर इलेक्ट्रॉनिक तथा यांत्रिक प्रार्ट्स से मिलकर बनी एक ऐसी डिवाइस है जिसमें अनेकों निर्देश स्टोर रहते है । किसी समस्या के हल के लिए कंप्यूटर यूजर से जरूरी डेटा लेता है, उस डेटा पर समस्या से सम्बन्धित निर्देशो का पालन करते हुए ऑपरेशन करता है। और प्राप्त परिणाम को उपयुक्त प्रारूप में डाल कर प्रयोग कर्ता के सामने प्रस्तुत करता है।
कंप्यूटर एक मशीन हैं, उसमे स्वयं का कोई मस्तक नही है, वह स्वयं कोई कार्य नहीं कर सकता है, उसके कंप्यूटर से कोई भी कार्य करने के लिए उसे निर्देश दिए जाते हैं जिसका पालन करके वो कोई भी काम कर सकता है। अगर हम कंप्यूटर के द्वारा कोई काम करना चाहते हैं तो हमे अपने काम से सबंधित उसे निर्देश देने होंगे तो ही हम अपना काम कंप्यूटर से करा सकते हैं।
DOWNLOAD OR APP


0 टिप्पणियाँ